नगर पालिका परिषद् अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बिसवां
सीतापुर
 
जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 के0 निर्देश पर बिसवां कस्बे में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी के नेतृत्व मे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जो बिसवां से सिधोली रोड पर कस्बे के बड़े चौराहे से रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क के दोनों  तरफ का अतिक्रमण हटाया गया ।
 
नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी नीलम चौधरी ने नाले के आगे  लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया और अतिक्रमणकारियो को सख्त चेतावनी दी गई। कि यदि पुनः अतिक्रमण किया गया तो उन पर ₹10000 का जुर्माना किया जाएगा।अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने बताया यह अभियान अनवरत चलता रहेगा जिससे नगर के नालों व नालियों की सफाई की जा सके और नगर स्वच्छ व सुंदर दिखे।
 
उन्होंने दुकानदारों को चौबीस घंटे के अंदर अपनी दुकानों के आगे डाली गई टीन शेड को हटाने को कहा अन्यथा की स्थिति मे पालिका प्रशासन द्वारा हटाए  जाने की बात कही है। इस दौरान  सफाई निरीक्षक सौरभ शुक्ला, आर आई आशीष यादव, रंजीत, बृजपाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें