चुनाव आयोग ने असम में वोटर लिस्ट के 'विशेष पुनरीक्षण’ का आदेश दिया, एसआईआर से होगा अलग, फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को असम में मतदाता सूची के 'विशेष पुनरीक्षणका आदेश दिया। इसके तहत राज्य की अंतिम मतदाता सूची 10 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। असम में विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) केरलपुडुचेरीतमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों में किए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआर) से अलग है। असम मेंमतदाताओं को न तो कोई गणना फॉर्म भरना होगा और न ही कोई दस्तावेज़ जमा करना होगा। जिस पर सवाल उठ रहे हैं।

असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के लिए आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसारएक जनवरी, 2026 राज्य के लिए विशेष पुनरीक्षण करने की पात्रता तिथि होगी। अधिकारियों के अनुसारविशेष पुनरीक्षणमतदाता सूचियों के वार्षिक विशेष सारांश पुनरीक्षण और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच की प्रक्रिया है।

एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, "यह एक तरह से विशेष सारांश पुनरीक्षण का उन्नत रूप है… इसमें गणना फॉर्म भरवाने की बजायबूथ-स्तर के अधिकारी पहले से भरे हुए रजिस्टर के आधार पर मतदाताओं की जानकारी की जांच करेंगे।” कार्यक्रम के अनुसारघर-घर जाकर सत्यापन 22 नवंबर से 20 दिसंबर तक होगा। एकीकृत मसौदा मतदाता सूची 27 दिसंबर को और अंतिम मतदाता सूची अगले वर्ष 10 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

राजेश चौथी बार बने सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष Read More राजेश चौथी बार बने सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़गोवागुजरातकेरलमध्य प्रदेशराजस्थानतमिलनाडुउत्तर प्रदेशपश्चिम बंगालपुडुचेरीअंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के लिए एसआईआर का पिछले महीने आदेश दिया था। इनमें से तमिलनाडुपुडुचेरीकेरल और पश्चिम बंगाल में 2026 में चुनाव होंगे। असम में भी 2026 में चुनाव होने हैं।

फर्जी वरासत  प्रकरण: मामले की लीपापोती  में लगी  मैदानी पुलिस  Read More फर्जी वरासत  प्रकरण: मामले की लीपापोती  में लगी  मैदानी पुलिस 

 

शंकरगढ़ में डिजिटल हुनर से आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहा शिवाय इंस्टीट्यूट : इंजी. पुष्पेंद्र सिंह Read More शंकरगढ़ में डिजिटल हुनर से आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहा शिवाय इंस्टीट्यूट : इंजी. पुष्पेंद्र सिंह

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें