पुलिस की कार और रोडवेज बस की भिड़ंत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

घाटमपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथ पुर गांव के पास राजकीय आइटीआई कालेज के निकट एक फोर व्हीलर और रोडवेज बस की आमने सामने भिड़ंत हो गई,,,इस घटना में एक बड़ा हादसा टल गया,, भिड़ंत के बाद फोर व्हीलर की चालक सीट से एक पुलिस कर्मी बाहर आया।
 
पुलिस कर्मी को कोई चोट नहीं आई,और वह सुरक्षित रहा,हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों के अनुसार टक्कर काफी जोर दार थी,, हालांकि यह जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई,कि दुघर्टना ग्रस्त फोर व्हीलर में सवार पुलिस कर्मी किस थाने में तैनात हैं,इस मामले में अभी तक कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें