Haryana Agniveer: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Agniveer: हरियाणा सरकार ने राज्य के अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। लंबे समय से विचाराधीन इस प्रस्ताव पर अब सरकार ने फैसला करते हुए भूतपूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में छूट देने का अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अग्निवीरों को ग्रुप-बी और ग्रुप-सी श्रेणी के पदों के लिए निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, अग्निवीरों के पहले बैच को विशेष लाभ देते हुए 5 साल तक की आयु सीमा छूट का प्रावधान रखा गया है।

हरियाणा सरकार का यह कदम भूतपूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी में अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस छूट के लागू होने से भूतपूर्व अग्निवीर सरकारी पदों के लिए आवेदन करने में अधिक सक्षम होंगे और उनकी सेवाओं को मान्यता भी मिलेगी।

haryana agniveer

श्रीभूमि जिले के आनिपुर में बेली ब्रिज का निर्माण चार महीने बाद भी अधूरा, दोनों किनारों के लोग भारी परेशानी में। Read More श्रीभूमि जिले के आनिपुर में बेली ब्रिज का निर्माण चार महीने बाद भी अधूरा, दोनों किनारों के लोग भारी परेशानी में।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments