Haryana: हरियाणा में SP ने CIA इंचार्ज को किया लाइनहाजिर, जाने इसकी बड़ी वजह ?

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पानीपत में 2 भाइयों के जमीनी विवाद में एक पक्ष को CIA-1 इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप चहल ने फोन पर एनकाउंटर की धमकी दी। जानकारी के मुताबिक, CIA इंचार्ज ने कहा कि नौकरी से पहले मैं बदमाश था। पीड़ित ने इसकी ऑडियो रिकॉर्ड कर ली। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद मामले की शिकायत SP को दी गई। SP ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इंचार्ज को तत्काल प्रभाव लाइनहाजिर कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी खोल दी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, अब SP भूपेंद्र सिंह ने CIA-3 प्रभारी इंस्पेक्टर विजय को CIA-1 की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं, DSP सिटी आत्माराम को सब इंस्पेक्टर संदीप के मामले की जांच सौंपी गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें