नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Haryana: हरियाणा में इन अस्पतालों को किया जाएगा तैयार, स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात...
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर नागरिक को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां-जहां जरूरत होगी, वहां चिकित्सा संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके निकट ही मिल सकें।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इसी क्रम में नारनौल स्थित सिविल हॉस्पिटल को भी 100 बेड से बढ़ाकर 200 बेड का बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं और इस अपग्रेडेशन पर लगभग 2773 लाख रुपए की लागत आने का अनुमान है।
आरती सिंह राव ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए हैं। लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत से करीब अढ़ाई दर्जन नए भवनों का निर्माण पूरा करवाया गया है। इनमें 13 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, 12 सब हेल्थ सेंटर, 3 प्राइमरी हेल्थ सेंटर, एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर तथा एक सब डिविजनल हॉस्पिटल शामिल हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि नए निर्माण कार्यों के साथ-साथ कई पुराने अस्पतालों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया गया है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर वातावरण मिल सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने दोहराया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सुविधाएं न केवल हर नागरिक तक पहुँचे बल्कि गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक भी हों। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आगे भी चिकित्सा संस्थानों का अपग्रेडेशन किया जाएगा और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments