Gold Silver Price: सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? फटाफट चेक करें ताजा भाव

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: आज सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना 104 रुपये सस्ता होकर बिना जीएसटी 1,09,603 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि जीएसटी सहित इसकी कीमत 1,12,891 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

वहीं, चांदी के रेट में भी 245 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह बिना जीएसटी 1,27,763 रुपये प्रति किलो पर खुली, जबकि जीएसटी सहित इसकी कीमत 1,31,595 रुपये प्रति किलो रही। सितंबर महीने में अब तक सोना कुल 7,215 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, वहीं चांदी की कीमतों में भी 10,191 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार अगस्त के आखिरी कारोबारी दिन सोना 1,02,388 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,17,572 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। शुक्रवार को सोना 1,09,707 रुपये और चांदी 1,28,008 रुपये पर बंद हुई थी।

कैरेट के हिसाब से भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई, जैसे 23 कैरेट गोल्ड 104 रुपये गिरकर 1,09,164 रुपये प्रति 10 ग्राम और जीएसटी सहित 1,12,438 रुपये पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोना 96 रुपये सस्ता होकर 1,00,396 रुपये प्रति 10 ग्राम और जीएसटी सहित 1,03,407 रुपये हो गया।

Creta से सस्ती Hyundai Bayon में मिलेंगे ज्यादा प्रीमियम फीचर्स, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च Read More Creta से सस्ती Hyundai Bayon में मिलेंगे ज्यादा प्रीमियम फीचर्स, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च

इसी तरह 18 कैरेट सोना 78 रुपये की गिरावट के साथ 82,202 रुपये और जीएसटी सहित 84,668 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब जीएसटी सहित 66,041 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। आईबीजेए ये हाजिर भाव दिन में दो बार दोपहर 12 बजे और शाम करीब 5 बजे जारी करता है, हालांकि अलग-अलग शहरों में इन भावों में 1,000 से 2,000 रुपये तक का अंतर हो सकता है।

 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments