Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather:zहरियाणा के पांच जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में आज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, इन जिलों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 14 सितंबर तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

इस बीच, बुधवार रात सिरसा जिले के चाहरवाला और शाहपुरिया गांवों तथा फतेहाबाद के जांडवाला बागड़ के बीच हिसार घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन में दोबारा कटाव शुरू हो गया। ड्रेन में करीब 50 फीट चौड़ी दरार आने से लगभग 300 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने दरार को बंद करने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिली। गुरुवार अलसुबह ग्रामीण मिट्टी से भरे कट्टे लेकर पहुंचे और दरार को बंद करने में जुट गए, जिनकी सहायता के लिए डेरे के सेवादार भी पहुंचे हैं, हालांकि अब तक दरार पूरी तरह से बंद नहीं हो सकी है।

प्रदेश में इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिसके चलते 5,754 गांवों में बाढ़ और जलभराव से नुकसान हुआ है। अनुमान के मुताबिक, लगभग 3 लाख किसान इससे प्रभावित हुए हैं और 18.66 लाख एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया है, जिस पर किसान बारिश और जलभराव से हुए नुकसान का ऑनलाइन दावा कर सकते हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments