नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Haryana Weather Update: हरियाणा में 10 सितंबर तक लगातार होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें IMD की ताजा रिपोर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 5,6,7,8,9 और 10 अगस्त को बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते 5,8,9 और 10 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 6 और 7 सितंबर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम बदलता रहेगा और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज कहां- कहां पर बारिश होने की संभावना है।
आज इन जिलों में होगी बारिश
हरियाणा में आज यानी 5 सितंबर को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी और झज्जर डिस्ट्रिक्ट्स में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
बाकी सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments