सीआईएसएफ फायर एस‌एसटीपीएस शक्तिनगर ने बचाई ट्रक ड्राइवर की जान, लोगों ने किया भूरि भूरि प्रसंशा

सीआईएसएफ अग्निशमन व विजिलेंस टीम की लोगों ने किया प्रसंशा, दिया मानवता का परिचय

राजेश तिवारी Picture
Published On

शक्तिनगर क्षेत्र के दुद्धीचुवा की घटना

अजित सिंह/ राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट) 

शक्तिनगर / सोनभद्र -

अग्निशमन नियंत्रण कक्ष में दिनांक 22.08.2025 को समय 18:24 बजे प्रवीण कुमार सिक्योरिटी इंस्पेक्टर NCL दुद्धिचुवा ने दूरभाष पर बताया कि एन सी एल प्रोजेक्ट के बैरियर के पास ट्रक संख्या UP-64-AT-7392 ने आगे जा रही ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया है जिससे उक्त वाहन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण ड्राइवर ट्रक में फंस गया।

IMG_20250824_064739

एसआरकेडी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा और नवरात्रि पर्व Read More एसआरकेडी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा और नवरात्रि पर्व

जिसकी सूचना मिलते ही उप निरीक्षक अग्निशमन पवन कुमार मद्धेशिया व अग्निशमन क्रू बल सदस्यों के साथ अग्निशमन वाहन सं0 UP-64 BT-0523  तत्काल पहुंचा और देखा कि उक्त ट्रक का केबिन का आगे का हिस्सा जो कोयले से भरी हुई थी। जबकि आगे जा रही ट्रक के ट्राली से टक्कर होने के कारण चिपक गया था और उसके अंदर ड्राइवर परमहंस आदिवासी फंसा हुआ था। अग्निशमन प्रभारी के आदेशानुसार क्रू बल सदस्यों ने ट्रक के सीट ओर बोनट के बीच फंसे ड्राइवर का कॉम्बी टूल की मदद से उसके दाहिने पैर को बाहर निकाला और देखा कि उसका बाया पैर ट्रक के बॉडी प्लेट और बोनट की बीच फंसा हुआ हैं।

सोनभद्र में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व, 81 स्थानों पर हुआ रावण दहन Read More सोनभद्र में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व, 81 स्थानों पर हुआ रावण दहन

कॉम्बी टूल और बोल्ट कटर का उपयोग करते हुए बल सदस्यों ने उसके फंसे हुए पैर को निकालने की काफी कोशिश की लेकिन पैर लीवर में फंसने के कारण बाहर नहीं निकल पा रहा था। जो कि लीवर में लगे सभी बोल्ट को क्रू के बल सदस्यों द्वारा खोला गया लेकिन लीवर से पैर बाहर नहीं निकल पा रहा था लीवर भी वही फंसा हुआ थे उसके उपरांत NCL के आधिकारियों ने गैस कटिंग की सहायता से ट्रक के प्लेट को कटिंग कराया।

जिम कॉर्बेट में गार्ड पर झपटा बाघ, साथी ने लाठी से वार कर बचाई जान Read More जिम कॉर्बेट में गार्ड पर झपटा बाघ, साथी ने लाठी से वार कर बचाई जान

प्लेट कटने के दौरान अग्निशमन बल सदस्यों द्वारा तुरन्त 01डिलवरी होज की 01 लाईन बिछाकर कुकलेट ब्रांच  की सहायता से कटिंग हो रही प्लेट पर स्प्रे करना प्रारम्भ किया गया। ताकि ड्राइवर और वाहन को आग से नुकसान न हो। इसी दौरान घटना स्थल पर AC/Fire और CC/Fire पहुंचे, ड्राइवर के फंसे हुए पैर के पास के प्लेट और लीवर के वोल्ट को कॉम्बी टूल से काटा गया ।

जिसके बाद लीवर के साथ ही फंसा हुआ पैर बाहर निकला, फंसे हुए ड्राइवर का पैर बाहर आते ही लीवर से सुरक्षित बल सदस्य द्वारा निकाला गया। दो बल सदस्यों ने ट्रक केबिन से बाहर निकालकर स्ट्रेचर की सहायता से एंबुलेंस से उक्त ड्राइवर को नेहरू अस्पताल NCL भेजा गया। मौके पर उपस्थित महाप्रबंधक राजेश सूद द्वारा सीआईएसएफ फायर विंग के बल सदस्यों कि काफी प्रशंसा की गई।उपरोक्त सराहनीय कार्य कमांडेंट विवेक आर्य के निर्देशानुसार सहायक कमांडेंट अग्नि की देखरेख एवं CISF विजिलेंस टीम की उपस्थिति में पूर्ण की गई ।सीआईएसएफ फायर विंग और विजिलेंस टीम को लोगोँ ने किया जमकर प्रसंशा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार