गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

 
 
     थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत वादी की नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष को आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले जाने के संबंध में दिनांक 03.07.2025 को थाना गोपीगंज पर सूचना दी गई। सूचना पर तत्समय ही थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-305/2025 धारा-137(2),87 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत कर अपहृता/पीड़िता की सकुशल बरामदगी के प्रयास सहित विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
  अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी व महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा बरामदगी का प्रयास करते हुए दिनांक-03.07.2025 को सायं नाबालिग अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद किया है। उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त लक्ष्मन बिन्द उर्फ लल्लू पुत्र शिवराम बिन्द निवासी दिलावरपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को बस स्टैंड गोपीगंज के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान मा0 न्यायालय किया गया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें