राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सिविल डिफेंस वॉलिंटियर पंजीकरण हेतु हेल्प डेस्क का आयोजन

NSS स्वयंसेवकों की मेहनत और समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

जितेन्द्र कुमार राजेश

त्रिवेणीगंज (सुपौल-बिहार):

अनूपलाल यादव महाविद्यालय, त्रिवेणीगंज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर पंजीकरण हेतु एक दिवसीय हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयदेव प्रसाद यादव के संरक्षण एवं कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य My Bharat पोर्टल के माध्यम से युवाओं को सिविल डिफेंस वॉलिंटियर के रूप में पंजीकरण करने में सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करना था। इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों ने अत्यंत सक्रियता दिखाते हुए छात्रों को पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी तथा तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई।

बनारस की अजगरा विधान सभा सीट जहां से  कभी कोई स्थानीय नेता विधायक नहीं बन पाया Read More बनारस की अजगरा विधान सभा सीट जहां से  कभी कोई स्थानीय नेता विधायक नहीं बन पाया

d28ad3af-0434-45fa-bf02-70eb9edaa011

यूपी: झुग्गी-झोपड़ी में रहने और ईंट-भट्टे में काम करने वाले बच्चों पर एक मई से फोकस करेगी सरकार Read More यूपी: झुग्गी-झोपड़ी में रहने और ईंट-भट्टे में काम करने वाले बच्चों पर एक मई से फोकस करेगी सरकार

स्वयंसेवकों ने छात्रों को सिविल डिफेंस वॉलिंटियर की भूमिका, उनके कार्यक्षेत्र एवं समाज में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया। छात्रों में इस पहल को लेकर काफी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने देश सेवा की भावना से प्रेरित होकर पंजीकरण कराया।

प्रीपेड मीटर : बैलेंस खत्म होने पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली,मिलेगा 'इमरजेंसी क्रेडिट' Read More प्रीपेड मीटर : बैलेंस खत्म होने पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली,मिलेगा 'इमरजेंसी क्रेडिट'

पूरे दिन संचालित इस हेल्प डेस्क में NSS स्वयंसेवकों की मेहनत और समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। महाविद्यालय प्रशासन ने इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने एवं उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें