नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Haryana: हरियाणा में सरकारी डॉक्टर आज से दो दिन रहेंगे हड़ताल पर, OPD सेवाएं प्रभावित
Haryana News: हरियाणा सरकार की ओर से डायरेक्ट एसएमओ भर्ती रोकने सहित कई मांगों पर निर्णय न होने के विरोध में प्रदेश भर के सरकारी डॉक्टरों ने आज से 8–9 दिसंबर तक दो दिन की हड़ताल शुरू कर दी है। राज्य के सरकारी अस्पतालों में तैनात कुल 3900 डॉक्टरों में से लगभग 3000 के हड़ताल में शामिल होने का अनुमान है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो गई हैं।
सरकार–एसोसिएशन की बातचीत बेनतीजा
रविवार देर रात तक सरकार और हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMS) के बीच वार्ता चली, लेकिन किसी भी समाधान पर सहमति नहीं बन सकी। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि 8–9 दिसंबर को दो दिन हड़ताल रहेगी। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी
अस्पतालों में सेवाएं ठप
Read More Haryana New Airport: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया हवाई अड्डा, 600 एकड़ भूमि में होगा निर्माणसोमवार सुबह होते ही हड़ताल का प्रभाव साफ दिखाई देने लगा। सुबह 9 बजे OPD खुलनी थी, लेकिन डॉक्टर अपने कक्षों में नहीं पहुंचे। पंचकूला सिविल अस्पताल में मरीज काउंटरों के बाहर लंबी कतारों में खड़े रहे। ओपीडी व्यवस्था न बिगड़े इसलिए मुलाना मेडिकल कॉलेज से भेजे गए दो डॉक्टर अस्थायी रूप से OPD संभाल रहे हैं।
5 दिसंबर की बैठक बेनतीजा
5 दिसंबर को चंडीगढ़ में सरकार और एसोसिएशन की अहम बैठक हुई थी, लेकिन उसका कोई अंतिम परिणाम नहीं निकला। HCMS के महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि जब तक ACपी (Assured Career Progression) पर ठोस निर्णय नहीं होता, हड़ताल जारी रहेगी। यदि सरकार 8 दिसंबर से पहले निर्णय ले लेती तो हड़ताल टाली जा सकती थी।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments