Haryana Weather: हरियाणा में सीजन का पहला घना कोहरा, 8 जिलों में अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में सीजन का पहला घना कोहरा, 8 जिलों में अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह राज्य के कई जिलों में सीजन का पहला कोहरा देखने को मिला, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। खासकर सोनीपत-पानीपत मार्ग, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रही। सोनीपत में सुबह के समय दृश्यता 10 मीटर से भी कम रिकॉर्ड की गई, जबकि फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद और सोनीपत सहित 8 जिलों में गहरी धुंध का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने यात्रियों और वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 16 दिसंबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं एक बार फिर सक्रिय हो सकती हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है और राज्य में हल्की ठंड का असर बना रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा के औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, तापमान अभी भी सामान्य सीमा के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस हिसार में दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। इसके अलावा करनाल में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 6.7 डिग्री, रोहतक में 8.2 डिग्री और अंबाला में 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Haryana: हरियाणा के इस जिले में सड़कें होंगी चकाचक, सरकार ने मंजूर की राशि  Read More Haryana: हरियाणा के इस जिले में सड़कें होंगी चकाचक, सरकार ने मंजूर की राशि

अन्य जिलों की बात करें तो भिवानी में रात का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री, सिरसा में 7.6 डिग्री, फरीदाबाद में 8.8 डिग्री और गुरुग्राम में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम बना हुआ है।

Haryana: हरियाणा में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ़्तार, सीएम सैनी ने किया ये ऐलान  Read More Haryana: हरियाणा में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ़्तार, सीएम सैनी ने किया ये ऐलान

आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय कोहरे की तीव्रता बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड का असर और अधिक महसूस किया जा सकता है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल रही है।

New Flyover: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया फ्लाईओवर, 23 करोड़ रुपये होंगे खर्च  Read More New Flyover: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया फ्लाईओवर, 23 करोड़ रुपये होंगे खर्च

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel