अधिकारियों को गुमराह कर आशा बहू की नियुक्ति करने का बीसीपीएम राम जीत जायसवाल पर लगा आरोप

बीसीपीएम राम जीत जायसवाल के मनमानी / लापरवाही से न्याय के लिए दर - दर भटक रही पीड़ित आशा बहू जन्तीरा देवी तत्कालीन अधीक्षक व वर्तमान बी०सी०पी०एम० नें कमाई की मंशा से खेला फर्जीवाड़े का खेल

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में अधिकारी और सरकार भले ही भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का दावा करे परन्तु भ्रष्टाचारी लगातार भ्रष्टाचार को अंजाम देते जा रहे हैं ऐसा ही भ्रष्टाचार से जुड़ा एक मामला गौर विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गयाजीतपुर मुड़िलवा से प्रकाश में आया है जहाँ पर तत्कालीन अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौर व वर्तमान बीसीपीएम रामजीत जायसवाल ने आपसी मिलीभगत करके शासनादेशों के विपरीत वर्ष 2022 में आशा बहू की नियुक्ति कर सरकारी धन को चूना लगा रहे हैं । 
 
वर्ष 2006 में ग्राम पंचायत मुड़िलवा में नियमानुसार आशा की नियुक्ति की गयी थी और तत्समय, गयाजीतपुर व बैरीखाला राजस्व गांव सम्मलित थे तथा तत्समय नियुक्त आशा जन्तीरा देवी राजस्व गांव बैरीखाला की बहू हैं  जनसंख्या वृद्धि के अनुसार 2015, मुड़िलवा ग्राम पंचायत से अलग होकर गयाजीतपुर बैरीखाला नई ग्राम पंचायत बनने से आशा की नियुक्ति नियमानुसार इसी ग्राम पंचायत में होनी चाहिए परन्तु तत्कालीन अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौर व वर्तमान बीसीपीएम रामजीत जायसवाल ने भ्रष्टाचार का खेल करके पुनः दूसरी आशा रेनू देवी की नियुक्ति भी उसी ग्राम पंचायत गयाजीतपुर बैरीखाला में वर्ष 2022 में कर दी गयी जहाँ पर वर्ष 2006 से ही तैनात आशा जन्तीरा देवी कार्यरत हैं ।
 
इस प्रकार पूर्व अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौर व वर्तमान बीसीपीएम के भ्रष्टाचार के चलते ग्राम पंचायत मुड़िलवा "आशा" विहीन बना हुआ है तो दूसरी ग्राम पंचायत गयाजीतपुर बैरीखाला में जन्तीरा देवी व रेनू देवी दो - दो आशाओं की नियुक्ति कर दी गयी है जिसके चलते घमासान मचा हुआ है । पीड़ित आशा बहू जन्तीरा देवी न्याय के लिए दर - दर भटक रही है । उक्त प्रकरण में सीएचसी गौर अधीक्षक जेपी कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में है । आशा बहू नियुक्ति के सम्बंध में दिये गये शिकायत के प्रत्येक बिन्दुओं की गहनता से जांच की जा रही है । जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जायेगी । जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्यवाही की जायेगी ।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार