भागवत सुन भाव विभोर हुए श्रोता, भागवत सुनने मात्र से दूर हो जाते हैं कष्ट पंडित वागीश रामचंद्र दास
महराजगंज/रायबरेली।
शिवगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत भवानीगढ़, देहली में सप्तवेदी, गणेश आंबिका, रूद्र हनुमत देव, सहित मोक्षदायिनी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन यजमान कालिका प्रसाद मिश्रा, सपत्नीक राजेश्वरी मिश्रा, के यहां आनंद मिश्रा के द्वारा संकल्पित पांचवी श्रीमद् भागवत कथा का हो रहा भव्य आयोजन।
आपको बता दें कि, भवानीगढ़, देहली गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को वृंदावन से पधारे कथा व्यास पंडित वागीश रामचंद्र दास ने विविध प्रसंगों पर अद्भुत व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए लोगों से सन्मार्ग पर चलने की बात कही।
कथा व्यास ने बताया कि, भागवत कथा से मनुष्यों को ज्ञान व वैराग्य की प्राप्ति होती है। श्रीमद् भागवत कथा जीवन में उद्देश्य व दिशा को दर्शाती है इसीलिए कहते हैं की श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है, उसे ईश्वर के श्री चरणों में स्थान मिलता है।
कथा व्यास ने यह भी बताया कि, मनुष्य का क्या कर्तव्य है इसका बोध भागवत सुनकर ही होता है, विडंबना यह है कि, मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम उसे स्वीकार नहीं करते हैं, निष्काम भाव से प्रभु का स्मरण करने वाले लोग अपना जन्म और मरण दोनों सुधार लेते हैं। प्रभु जब अवतार लेते हैं तो माया के साथ आते हैं, साधारण मनुष्य माया को शाश्वत मान लेता है और अपने शरीर को प्रधान मान लेता है, जबकि शरीर नश्वर है।
भागवत कथा यह सिखाती है कि, कर्म ऐसे करो जो निष्काम हो वही सच्ची भक्ति है। कथा व्यास ने सती प्रसंग, ध्रुव चरित्र, श्रृंगीऋषि के प्रसंग पर अद्भुत व्याख्यान प्रस्तुत किया।
कथा व्यास पंडित वागीश रामचंद्र दास द्वारा विभिन्न प्रसंगों को सुनकर पांडाल में उपस्थित हजारो श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। महराजगंज क्षेत्र के ग्राम सभा जिहवा के रहने वाले आनंद मिश्रा ने बताया कि, हर दूसरे महीने अलग-अलग स्थानों पर उनके द्वारा संकल्पित श्रीमद् भागवत कथाओं का आयोजन किया किया जा रहा है, यह उनके द्वारा आयोजित पांचवी श्रीमद् भागवत कथा है।
इस मौके पर यज्ञशाला प्रमुख आचार्य पंडित योगेंद्र त्रिपाठी, परिचायक अमरेश शुक्ला, आकाश मिश्रा, मुख्य यजमान कालिका प्रसाद मिश्रा, सपत्नीक राजेश्वरी मिश्रा सहित, सुमित मिश्रा,रुद्रेश मिश्रा, पंकज मिश्रा, रामानुज मिश्रा, कनिक मिश्रा, अमित मिश्रा, आकाश मिश्रा, विकाश मिश्रा, कृष्ण मिश्रा, हर्षित मिश्रा, अरुण तिवारी, अनूप अवस्थी, सुभाष मिश्रा, अरविंद सिंह, विवेक मिश्रा, जितेंद्र सिंह, रागेन्द्र सिंह, रामू त्यागी सहित बड़ी तादात में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
12 Dec 2025
12 Dec 2025
11 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List