खजुरी में माउंट मिनरल वाटर का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन , विद्युत संविदा कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

बिजली निजीकरण के विरोध में संविदा कार्मिको ने सौंपा ज्ञापन

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

शुद्ध पेयजल सेवन करने की अपील- भाजपा जिलाध्यक्ष

नीतीश कुमार (संवाददाता) 

दुद्धी /सोनभद्र -

शुक्रवार को कस्बे से लगे खजुरी गांव स्थित माउंट मिनरल वाटर केंद्र अमवार रोड खजुरी का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने फीता काटकर किया। माउंट मिनरल वाटर के उद्घाटन पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण सुविधा है जो लोगों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा की कुछ समय पहले जल को लेकर काफी बीमारियां हुआ करती थी लेकिन जब से लोगों में जागरूकता आया तब से आम लोगों के द्वारा शुद्ध और साफ मिनरल वाटर फिल्टर पानी सेवन किए जाने के कारण तमाम बीमारियों से छुटकारा मिला और मिल रहा है। ऐसे में आम लोगों को चाहिए कि हमेशा शुद्ध और साफ पानी का सेवन करें जिससे जीवन पूरी तरह से सुरक्षित और निरोग हो। 

वाहनों की फिटनेस संभालेंगे आरआई राजीव कुमार Read More वाहनों की फिटनेस संभालेंगे आरआई राजीव कुमार

दूषित पानी तमाम तरह के शरीर में बीमारियों को उत्पन्न करता है और विभिन्न बीमारियों से ग्रसित करता है अगर शुद्ध साफ पानी पिया जाएं तो लोगों को बीमारियों से हमेशा के लिए निजात मिलेगा । अंत में आयोजकों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।माउंट मिनरल वाटर के आयोजक राकेश कुमार व दीपक जायसवाल ने संयुक्त रूप से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ Read More अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

तत्पश्चात जिलाध्यक्ष को पवार कार्पोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा , प्रदेश शासन के नाम संबोधित दिए ज्ञापन में संविदा कर्मचारियों ने बिजली निजीकरण का विरोध किया और इसे रोकने की मांग की।साथ ही संविदा कर्मचारियों ने जिला अध्यक्ष से अनुरोध किया कि उन्हें उनके पदों से न हटाया जाए और उनकी सेवाओं को नियमित किया जाए।

जिलाधिकारी के निर्देशन में निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, क्रीघा हॉस्पिटल व दुर्गा पॉली क्लिनिक सीज Read More जिलाधिकारी के निर्देशन में निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, क्रीघा हॉस्पिटल व दुर्गा पॉली क्लिनिक सीज

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह रामेश्वर राव पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ बबलू राजन चौधरी शम्भु गुप्ता जानकी प्रसाद गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

About The Author

Post Comments

Comments