किसान का शव पड़ोसी के घर बरामद , मृतक की पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप 

पत्नी का आरोप जहर देकर पति की ली गई जान

किसान का शव पड़ोसी के घर बरामद , मृतक की पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप 

साठ हजार रुपए साथ ले गए किसान की जेब से पैसे मिले गायब 

लखनऊ- राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के पुरहिया गांव में साठ हजार रुपये लेकर सीमेंट सरिया लेने निकले एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके साथी के घर मे पड़ा मिला। सूचना पर पहुचे परिवारीजनो ने किसान को एम्बुलेंस की मदद से निगोहां के निजी अस्पताल लेकर पहुचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से रुपए गयब मिले सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
मृतक की पत्नी ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप
निगोहां क्षेत्र के पुरहिया गांव निवासी संध्या तिवारी ने बताया कि उसके पति पवन तिवारी बुधवार सुबह 9 बजे सीमेंट सरिया लेने की बात कहकर घर से 60 हजार रुपये लेकर निकले थे वहीं देर शाम गांव के ही रामबली तिवारी की मां द्वारा उन्हें सूचना मिली कि तुम्हारा पति उसके घर मे बेसुध पड़ा हुआ है इस पर पहुंचे परिवारीजनो ने पवन को एम्बुलेंस की मदद से निगोहां के निजी अस्पताल लेकर पंहुचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 
जिसके बाद परिवारीजनो ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी । वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक के पास से रुपए गयब मिले मृतक की पत्नी ने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए निगोहां पुलिस को सूचना दी। निगोहां इंस्पेक्टर अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक पवन तिवारी नशेड़ी प्रवृत्ति का व्यक्ति था जांच की जा रही है , जांच और पोस्मार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कि विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel