खेत में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी

मृतक की पहचान जालौन कस्बे के मोहल्ला तोपखाना निवासी बृजलाल (57) पुत्र सरमन के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार सुबह कुछ राहगीरों ने ....

Swatantra Prabhat Picture
Published On

जालौन-

कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बंगरा मार्ग स्थित होटल रिच गैलेक्सी के पास एक खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी है और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान जालौन कस्बे के मोहल्ला तोपखाना निवासी बृजलाल (57) पुत्र सरमन के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार सुबह कुछ राहगीरों ने खेत के किनारे एक व्यक्ति को पड़ा देखा। पहले उन्हें लगा कि वह बेहोश है लेकिन पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने जालौन कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा है कि मृतक बृजलाल के संबंध में पहले जालौन कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वह खेत तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है।

About The Author

Post Comments

Comments