डीएम का अवैध खनन पर कड़ा एक्शन, सुबह तड़के खुद संभाली कमान
कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बालू भंडारण जब्त।
On
गोंडा- गोंडा के डीएम के कड़े एक्शन के बाद खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। अवैध खनन को रोकने के लिए डीएम ने सोमवार की सुबह तड़के छापेमारी की खुद कमान संभाली। इस दौरान अवैध रूप से भंडारण किए गए बालू व परिवहन करती पाई गई ट्रैक्टर ट्राली को डीएम के निर्देश पर सीज कर दिया गया। जिससे खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।इसमें कई अवैध खनन गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ। डीएम के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। जबकि एक गांव में 100 घनमीटर अवैध बालू का भंडारण पकड़ा गया।
डीएम के निर्देश पर एसडीम तरबगंज ने यह प्रवर्तन अभियान चलाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जांच के दौरान पकड़ा गया। मौके पर मौजूद वाहन स्वामी राजकुमार और चालक मनोज कुमार से वैध खनन परिवहन पास मांगा गया। लेकिन वे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में पाया गया कि इस ट्रैक्टर-ट्रॉली में 5.72 घनमीटर बालू लोड था। इस वाहन को उमरीबेगमगंज में जब्त कर लिया गया।
प्रशासन की छापेमारी के दौरान प्रशासन ने ग्राम ऐली परसोली, तहसील तरबगंज में प्रधान मनिराम यादव के ठिकाने पर भी जांच की। वहां 100 घनमीटर अवैध रूप से संचित बालू पाया गया। ग्राम प्रधान ने सफाई दी। यह बालू गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लिए लाया गया है। लेकिन वैध दस्तावेज न होने के कारण प्रशासन ने खनन विभाग को रिपोर्ट सौंपने और आवश्यक जांच के निर्देश दिए।
अवैध बालू खनन अभियान में प्रशासन ने एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन संख्या UP 43 T 2460 को भी पकड़ा। इस वाहन में लगभग 30 घनमीटर बालू लोड था। लेकिन चालक अनिल कुमार निवासी सुभागपुर, थाना कौड़िया के पास वैध अभिवहन पास नहीं था। इसके अलावा, जांच के दौरान राहुल सिंह निवासी अनभुला, भाग नकंवा भी अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। प्रशासन ने इन सभी के खिलाफ खनिज नियमावली 2021 के नियम 72(1) तथा खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4 एवं 21 के तहत कार्रवाई की। पकड़े गए सभी वाहनों को जब्त कर उमरीबेगमगंज में जिलाधिकारी की निगरानी में रखा गया है। अब ये वाहन अदालत के आदेश तक प्रशासन की अभिरक्षा में रहेंगे।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण और छापेमारी अभियान जारी रहेंगे। ताकि खनन माफियाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। जांच से जुड़ी संपूर्ण रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी गई है। ताकि विधिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध खनन पर नजर रखी जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
12 Dec 2025
12 Dec 2025
11 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List