कोयले से भरा ट्रक पलटने से एक की हुई मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
सीतापुर - जनपद सीतापुर में नेशनल हाईवे 30 पर मारुति वैन को ओवरटेक करने के दौरान कोयला लदा ट्रक बीच सड़क वैन पर पलट गया हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए जबकि उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना महोली कोतवाली इलाके की है राष्ट्रीय राजमार्ग पर महोली तहसील के समीप सीतापुर से शाहजहांपुर की तरफ जम्मू कश्मीर नंबर का ट्रक कोयले को भरकर जा रहा था बताया जाता है कि इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के निवासी रमेश चन्द्र त्रिवेदी के पुत्र शशिकांत वैन से आ रहे थे तहसील गेट के पास अचानक ओवरटेक करने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर वैन पर हो पलट गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से सड़क पर फैले कोयले को किनारे कराकर ट्रक के नीचे दबी वैन को बाहर निकाला जिसमें दबने से शशिकांत की मौत हो गई पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क पर फैले कोयले को हटवाकर नेशनल हाईवे पर बाधित यातायात को पुनः शुरू करा दिया है प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात को शुरू करा दिया गया है!!


Comments