ख़जनी क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर भीषण हादसा, दो मजदूरों की मौत
On
ख़जनी - ख़जनी क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर शुक्रवार की देर शाम भीषण हादसा हो गया। आग लगाने के दौरान दो मजदूर आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बांसगांव थाना के हनहीँ निवासी बलवंत सिंह का ईंट भट्ठा ख़जनी क्षेत्र के महिलावर में स्थित है। शुक्रवार की शाम मजदूर मुरली सरोज (50 वर्ष) और विकास (25 वर्ष) भट्ठे में आग लगाने गए थे। अचानक आग की लपटों से दोनों मजदूर घिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
भट्ठा संचालक ने आनन-फानन में दोनों मजदूरों को कटघर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर ख़जनी पुलिस मौके पर पहुंची और आज शनिवार शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक मुरली सरोज, पुत्र लखन, उम्र 50 वर्ष, निवासी ढरौना, थाना सुरापान नगर, प्रतापगढ़।
विकास, पुत्र मोहन, निवासी रानीगंज, थाना सुपानगर, जनपद प्रतापगढ़ के रहने वाले है । इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है । उक्त मामले में एसएचओ अर्चना सिंह ने बताई कि घटना बीते शाम की है ,सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है ,अग्रिम जांच की जा रही है ।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
11 Dec 2025
11 Dec 2025
10 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List