रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध मौत बस्ती में रेलिंग से लटका मिला वृद्ध का शव, पैर जमीन पर टिके हत्या की आशंका
On
बस्ती।
बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक के पास एक वृद्ध का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने लोहे की रेलिंग से एक वृद्ध का शव लटका देखा, जिसके दोनों पैर जमीन पर टिके हुए थे। इस स्थिति में शव मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच कर रहीं सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया
स्थानीय लोगों का मानना है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं लगता, क्योंकि शव की स्थिति संदेह पैदा करती है। उनका कहना है कि संभवतः पहले हत्या की गई और फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कपड़े के फंदे से रेलिंग पर लटका दिया गया। पुलिस अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर पाई है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर शव की नहीं पहचान की कोशिश कर रही है। लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक के पहचान नहीं हो पाई थी
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Jan 2026
14 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
14 Jan 2026 21:20:48
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...


Comment List