जब उदासीन हैं जिम्मेदार तो डिवाइडर ही क्या पूरा हाइवे दिखेगा जंगलनुमा
टांडा बांदा हाइवे में भी मिलते हैं तमाम जानलेवा गड्ढे
बस्ती से टांडा- बसखारी होकर आजमगढ़ जाने वाले फोरलेन का डिवाइडर बना जंगल
अम्बेडकरनगर।

जी हां हम बात कर रहे हैं जिले के उत्तरी क्षेत्र में बने बस्ती से निकलकर टांडा होते हुए बसखारी में अयोध्या- अकबरपुर बसखारी- आजमगढ़ हाइवे में जुड़ने वाले फोर लेन हाइवे की जिसकी इस समय की सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस हाइवे के किनारे उगी हुई झाड़ियां तो सड़क पर पहुंच ही गई हैं l
लेकिन मजे की बात तो यह है कि सड़क के बीच में बने डिवाइडर उगी झाड़ियां इस कदर बढ़ी हुई हैं कि यदि बचाया न जाय तो मुंह में थपेड़ा लगने से बच पाना असंभव होगा। इस डिवाइडर पर साफ सफाई की व्यवस्था इस कदर चरमराई हुई है कि उगी हुई घास फूस डिवाइडर को ढक ली हैं और कहीं कहीं तो सड़क पर भी फिट दो फिट फैल चुकी हैं।

Read More FasTag Annual Pass: वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, अब बिना रुकावट साल भर करें 200 टोल क्रॉसिंगजनमानस की सुगमता को नजर रखते इनका साफ किया जाना अतिआवश्यक है। लेकिन जिम्मेदार विद्वान अधिकारी वहां क्यों जाएं उनके लिए तो सब चोखा ही चोखा। इस बारे में लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता से मोबाइल फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन वार्ता नहीं हो सकी।

Comment List