पडरौना : कावड़ियो की सेवा करना ईश्वर की सेवा करने के समान – विनय जायसवाल
On
कुशीनगर । श्रावण मास में जटहां नारायणी घाट से बाबा कुबेरनाथ जल अर्पण करने वाले काँवड़ यात्रियों के लिए नगरपालिका पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में वृहद जलपान कार्यक्रम का आयोजन नगर के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में किया गया। कांवड़ियों के जत्थों के आगमन की शुरुआत शाम से होने के बाद देर रात चले इस कार्यक्रम में चना, चाय, हलुवा, शीतल पेयजल के अलावा मेडिकल किट की व्यवस्था भी नपाध्यक्ष द्वारा सुनिश्चित की गई। साथ ही नपाध्यक्ष जायसवाल द्वारा गर्म पानी से काँवड़ियों के पैर धुलवाया गया और श्रमदान भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति में श्रावण मास साल का सबसे पवित्र मास माना जाता है और कांवड़ यात्री भगवान शिवशंकर का जलाभिषेक करते हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में आये श्रद्धालुओं का स्वागत अभिनंदन के अलावा प्रसाद वितरण करने के बाद उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना स्वयं ईश्वर की सेवा के समान है और समान रूप से फलदायक भी है। नपा द्वारा पहले से ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के अलावा पानी टैंकर, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया था। विगत वर्ष की तुलना में और भी बड़ी संख्या में आये विशाल काँवड़ जत्थे के स्वागत कार्यक्रम के दौरान रंगमंचीय कार्यक्रम का भी आयोजन विद्यालय प्रांगण में हुआ।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल पियूष दुबे शशांक दुबे रितेश जायसवाल गौरव चौबे ब्रजेश शर्मा संजय साहा नीरज मिश्रा विनय पांडेय अजय शर्मा नन्हे पांडेय आलोक विश्वकर्मा मानस मिश्र अंशु जायसवाल भोला साहा सुनील चौहान अमित तिवारी चंदन शर्मा राजेश कुशवाहा दीनदयाल मद्धेशिया अनूप गौड़ गोपी वर्मा पिंटू साह बिट्टू साहा सचिन साहा प्रदीप कुशवाहा प्रेमचंद शर्मा श्याम टिबरेवाल संतोष चौहान राजेश जायसवाल ललित जायसवाल सुनील साहा अरुण सिंह अशोक जायसवाल संतोष यादव सोनु शर्मा पंकज शर्मा काशी राजभर हिमांशु जायसवाल आदर्श जायसवाल धर्मदेव सिंह मुरारी मद्धेशिया पंकज यादव श्यामू शर्मा सहित सभी युवा साथी उपस्थित रहे।
Tags: kushinagar
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
12 Dec 2025
12 Dec 2025
11 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List