राजनीति
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस अलग अलग, कांग्रेस ने हाथ से छोडी झाडू
स्वतंत्र प्रभात। एसडी सेठी। राजधानी दिल्ली के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन कर चुनाव लडा था। दोनों की जुगल जोडी को दिल्ली की सातो लोकसभा चुनाव में मुंह की खानी पडी थी। दोनों ही पार्टियों को एक भी सीट हाथ नहीं लगी थी।
अब उसी करारी हार से सबक लेते हुए कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में अकेले दम पर चुनाव लडने का फैंसला किया है। कांग्रेस पार्टी ने साफ कर दिया है कि अगले साल दिल्ली और हरियाणा के होने वाले विधानसभा चुनावों में आप के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश नही है। लिहाजा दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस एकला चलो की नीति अपनाएगी।
Comments