दो मोबाइल चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

ईट भट्ठों से चोरी किए थे आधा दर्जन मोबाइल फोन

बीघापुर(उन्नाव)।

 

बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ईट भट्ठे से आधा दर्जन मोबाइल चोरी होने की घटना में थाना बिहार पुलिस ने दो अभियुक्तों को मय माल बरामद कर गिरफ्तार कर लिया।

पिछले रविवार रात्रि में ग्राम सराय मनिहार में स्थित विक्रम बिक्र फील्ड ईंट भट्ठा में काम कर रहे लेबर जो वहीं भट्ठे पर बनी झोपड़ पट्टी कमरे के अन्दर रात्रि में सो रहे थे।मोबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए थे ।चोरी गए मोबाइल के सम्बन्ध में ईंट भट्ठा मालिक श्री शिखर सिंह पुत्र महेन्द्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम सराय मनिहार द्वारा थाना बिहार पर तहरीर दी गई।जिसके आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

गोरखपुर सड़क हादसे में दूसरा युवक भी जिंदगी की जंग हारा, एमबीबीएस छात्र के बाद इलाज के दौरान मौत; Read More गोरखपुर सड़क हादसे में दूसरा युवक भी जिंदगी की जंग हारा, एमबीबीएस छात्र के बाद इलाज के दौरान मौत;

उक्त घटना के परिप्रेक्ष्य में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना बिहार पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लेते हुए अभियुक्त जय बहादुर पासी पुत्र स्व0 रामेश्वर निवासी ग्राम तिवारीपुर थाना सरेनी जिला रायबरेली उम्र करीब 32 वर्ष व रोमल पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम मधवापुर मजरा धानीखेड़ा थाना बारासगवर जनपद उन्नाव उम्र करीब 25 वर्ष को सुमेरपुर तिराहे के पास से चोरी के 06 अदद मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार कर लिया।

शौर्य और अनुशासन का प्रदर्शन ओबरा में CISF ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 57वां स्थापना दिवस Read More शौर्य और अनुशासन का प्रदर्शन ओबरा में CISF ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 57वां स्थापना दिवस

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार