नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
गोरखपुर सड़क हादसे में दूसरा युवक भी जिंदगी की जंग हारा, एमबीबीएस छात्र के बाद इलाज के दौरान मौत;
हिट एंड रन’ में सख्त कार्रवाई की मांग तेज
ब्युरो /गोरखपुर कार्यालय
उत्तर प्रदेश
गोरखपुर। शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित चार फाटक ओवरब्रिज के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने एक और युवक की जान ले ली। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले इसी हादसे में एमबीबीएस छात्र की मौत हो चुकी है। अब इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है, जिससे शहर में आक्रोश और शोक का माहौल है।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों देर रात चार फाटक ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कई लोगों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में स्कूटी सवार एमबीबीएस छात्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य उमेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद उसने भी दम तोड़ दिया।
गम्भीर रूप से घायल उमेश शर्मा के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों का आरोप है कि फॉर्च्यूनर चालक बेहद तेज गति से और गलत दिशा में वाहन चला रहा था, जिससे यह भयावह हादसा हुआ।
घटना के बाद से ही क्षेत्र में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस मामले में ‘हिट एंड रन’ के तहत कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। उनका कहना है कि सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही ऐसी घटनाओं को रोक सकती है। हलाकि पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के जुर्म में आरोपी गोल्डेन निषाद को जेल भेज चुकी है ।
Read More आयकर विभाग की डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक दूसरे दिन भी ओबरा में हड़कंप, रसूखदारों की होली हुई बदरंगवहीं पुलिस का कहना है कि मामले में पहले से ही मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दूसरे युवक की मौत के बाद धाराओं में और बढ़ोतरी की जा सकती है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शहर में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है। नागरिकों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्ती नहीं हुई तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं और पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

Comments