नवीनतम
पूर्व मंत्री सदल प्रसाद बसपा का साथ छोड़ा, कांग्रेस में ली सदस्यता,
बसपा के कट्टर नेता सदल प्रसाद ने छोड़ा बसपा का साथ,
ब्यूरो/शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी
गोरखपुर। नई दिल्ली मे काग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री अविनाश पांडेय व यूoपीo काग्रेस अध्यक्ष अजय राय के समछ काग्रेस पार्टी की सदस्यता उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मन्त्री व बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता सदल प्रसाद ने ने आज 6 मार्च को ग्रहण कर लिया ।
सदल प्रसाद गोरखपुर जिले के बासगाव विधान सभा के 2002 से 2012 तक दो बार विधायक एव 2007 से 2012 तक बहुजन समाज पार्टी की बहुमत की सरकार मे स्वतन्त्र प्रभार मन्त्री भी रह चुके है। सदल प्रसाद 2004, 2014 और 2019 का बासगाव लोक सभा का चुनाव भी लड़ चुके है।


Comments