
माखी रेप कांड पीड़िता ने वीडियो वायरल कर की सीएम योगी से अपील
स्वतंत्र प्रभात
उन्नाव/माखी कांड की दुष्कर्म पीड़िता ने एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। जिसमें सीएम के द्वारा विधानसभा में कहे गए माफियाओं को मिट्टी में मिला देने के बयान पर कहा गया है कि उन्नाव के कुलदीप सिंह सेंगर को मिट्टी में कब मिलाएंगे। करोड़ों रुपए की संपत्ति पर कार्रवाई कब करेंगे।
आज भी सरकारी जमीनों पर उसका कब्जा है। माखी कांड की दुष्कर्म पीड़िता ने एक वीडियो वायरल कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। तो मुख्यमंत्री जी रेप के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर जिसने हमारी जिंदगी बर्बाद कर दी माननीय अदालत ने भी उनको रेप और हत्या की साजिश में दोषी मानकर सजा भी सुना दिया है। इस पर 28 मुकदमे भी दर्ज हैं।
इसने अपने बाहुबली के दम पर करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई है। माखी में जमीनों पर आज भी अवैध कब्जे इनके बरकरार हैं। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निजी विद्यालय बनवा रखा है और भी सरकारी भूमि पर कब्जे हैं। सरकार उन पर कब बुलडोज़र चलवाएगी।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

06 Jun 2023 21:49:10
नई दिल्ली: ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने दिन-रात मेहनत कर बेहद...
अंतर्राष्ट्रीय

06 Jun 2023 21:21:52
चीन के सैनिक जहाज ने ताइवान की समुद्री सीमा में तैनात अमेरिकी वॉरिशप का असुरक्षित तरीके से रास्ता काटा।
Comment List