झारखंड सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लागडुम में हुआ कार्यक्रम, उपायुक्त एवं विधायक हुए शामिल

झारखंड सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लागडुम में हुआ कार्यक्रम, उपायुक्त एवं विधायक हुए शामिल

पाकुड़िया, पाकुड़,
झारखंड
 
झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम के तहत शुक्रवार को प्रखण्ड के लागडुम पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार, महेशपुर विधायक प्रो. स्टेफन मरांडी तथा जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती जुलिख्रिटमुनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. मरांडी ने ग्रामीणों से राज्य सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता के हित में लगातार योजनाएँ चला रही है और इनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेज गति से हो रहा है। उपायुक्त मनीष कुमार ने सेवा गारंटी अधिनियम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अधिनियम नागरिकों को समयबद्ध सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लागू किया गया है।
 
उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर है। इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने प्रखण्ड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया कार्यक्रम में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मुखिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel