राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 145 मार्गों के चालू कार्यों हेतु रू0 52 करोड़ 79 लाख 47 हजार की धनराशि की गयी आवंटित

अमेठी। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 145 मार्गों के चालू कार्यों हेतु अवशेष धनराशि के सापेक्ष रू0 52 करोड़ 79 लाख 47 हजार की धनराशि का आवंटन किया गया है। इन 145 कार्यों में जनपद अलीगढ़ में 10, अम्बेडकरनगर

अमेठी। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 145 मार्गों के चालू कार्यों हेतु अवशेष धनराशि के सापेक्ष रू0 52 करोड़ 79 लाख 47 हजार की धनराशि का आवंटन किया गया है। इन 145 कार्यों में जनपद अलीगढ़ में 10, अम्बेडकरनगर में 4, बलियां में 2, चित्रकूट में 4, देवरिया में 5, जालौन में 4, झांसी में 12, कन्नौज में 5, कानपुर नगर में 9, हरदोई में 8, लखीमपुर-खीरी में 5, सीतापुर में 23, मेरठ में 2, अमरोहा में 5, बिजनौर में 4, मुरादाबाद में 5, सहारनपुर में 9, गाजीपुर में 2, वाराणसी में 10, महोबा में 4, बदायूं में 3, रायबरेली में 2, तथा सामली, चन्दौली, प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, बाराबंकी, आगरा, बहराईच में 1-1 मार्गों पर कार्य चल रहा है। राज्य सड़क निधि के अन्तर्गत जनपद लखनऊ में लोहियापथ पर सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण कार्य हेतु (विक्रमादित्य चैराहे से 1090 तक) रू0 01 करोड़ 35 लाख 17 हजार की धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-1 द्वारा जारी कर दिये गये हैं।

जनपद झांसी, बुलन्दशहर, कौशाम्बी, अलीगढ़, जालौन, अमेठी में स्वीकृत 7 चालू कार्यों हेतु राज्य/प्रमुख/अन्य जिला मार्ग योजनान्तर्गत रू0 23 करोड़ 45 लाख 98 हजार की धनराशि उ0प्र0 शासन के अनुभाग-11 द्वारा अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश जारी कर दिये गये हैं। जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि यह सुनिश्चित किया जाय कि जिन प्रयोजनों हेतु धनराशि स्वीकृत की गयी है, उसी प्रयोजनों हेतु व्यय की जाय। समस्त कार्य निर्धारित व अनुमोदित मानकों एवं विशिष्टियों के अनुरूप सम्पादित कराए जायं, ताकि उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि आवंटित धनराशि का सदुपयोग जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाय तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के अन्तर्गत अनिवार्य रूप से पूरे किये जांय।

About The Author: Swatantra Prabhat