खेती का तकनीकी और व्यवहारिक ज्ञान लेकर वापस लौटे भ्रमणशील किसान ।

खेती का तकनीकी और व्यवहारिक ज्ञान लेकर वापस लौटे भ्रमणशील किसान ।

भ्रमण,पशुओं मे होने वाले प्रमुख रोग और व्यवसायिक पशुपालन के साथ


स्वतंत्र प्रभात 
 

नीलगायों का कहर: 50 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद Read More नीलगायों का कहर: 50 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद

किसानों के हर खेत तक पहुंचे नहर का पानी:मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी Read More किसानों के हर खेत तक पहुंचे नहर का पानी:मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी

मिल्कीपुर अयोध्या। रास्ट्रीय कृषि और ग्रमीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से ओंकार सेवा संस्थान द्वारा अयोध्या जनपद के पच्चीस किसानो का भ्रमण दल उत्तराखंड स्थित गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवँ प्रौद्यौगिक विश्वविद्यालय से प्रशिक्षण के उपरांत वापस आ गया, विदित हो की 20 सितम्बर को उपरोक्त किसान कुमारगंज से पन्तनगर के लिए रवाना हुए थे,पंत नगर मे लगातर तीन दिन तक किसान खेती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की,कार्यक्रम समन्वयक सूर्य कुमार त्रिपाठी ने बताया

की वापस लौटे किसानो के साथ वैठक की गयी जिसमे से सभी किसानो ने पन्तनगर मे प्राप्त तकनीकी ज्ञान का समावेश अपनी खेती मे करने की बात कही सभी किसान बहुत उत्साहित और खुश दिखे,गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्यौगिक विश्वविद्यालय मे किसानो को गेंहू और धान उत्पादन की नवीनतम तकनीकी,बेमौसमी सब्जियों की खेती,औद्यानिक फसलों की खेती और क्षेत्र भ्रमण,पशुओं मे होने वाले प्रमुख रोग और व्यवसायिक पशुपालन के साथ

रबी की बुआई के बाद सिंचाई की दरकार, नहरों की नहीं हुई सिल्ट सफाई Read More रबी की बुआई के बाद सिंचाई की दरकार, नहरों की नहीं हुई सिल्ट सफाई

औषधीय पौधो की खेती,फसलो मे कीट प्रबंधन के साथ मक्का की आधुनिक खेती,मशरूम और मौन पालन के बारे मे बहुत बढिया प्रशिक्षण तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया,प्रशिक्षण के उपरांत सभी किसानो को विश्वविद्यालय में प्रमाण पत्र व कृषि सम्बंधित सहित्य भी प्रदान किया गया। किसानो मे कुलदीप मिश्रा ने मशरूम की खेती,बजरंग बहादुर सिंह ने सब्जी और पशुपालन,श्रीकृष्ण दुबे ने औद्यानिक फसलों की खेती,शिव शंकर सिंह सब्जी,

हरीशचंद्र सिंह डेयरी का काम बहुत शीघ्र शुरु करने की बात कही सभी किसान जल्द अपने मनपसंद खेती पर काम शुरु कर देंगे किसानो ने सब्जी,गेंहू,सरसो, चना,मटर सहित अन्य अनाजों के बीज भी अपने साथ लाये,सूर्य कुमार त्रिपाठी ने कहा की उपरोक्त भ्रमण मे नबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कमलेश यादव का बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान और मार्गदर्शन रहा जिसकी वजह से किसानो का इतना सुन्दर भ्रमण व प्रशिक्षण प्रदेश के बाहर सम्भव हो

सका,भ्रमण पर गये किसानो मे श्रीकृष्ण दुबे,सीताराम यादव, अरविंद यादव,भवानी प्रसाद मिश्र,देवराज यादव,अयोध्या यादव, कृष्ण प्रभात,हरि कृष्ण दुबे,हरीशचंद्र सिंह,कुलदीप मिश्रा,विनय शंकर सहित सभी पचीस किसान शामिल रहे ।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel