कानपुर में घंटाघर के सूर्या होटल में प्रेमी-प्रेमिका ने विषैला पदार्थ खाकर की आत्महत्या 

कानपुर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत घंटाघर स्थित सूर्या होटल में शनिवार को शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने विषैला पदार्थ खाकर  सुसाइड कर लिया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। कानपुर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत घंटाघर स्थित सूर्या होटल में शनिवार को शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने विषैला पदार्थ खाकर  सुसाइड कर लिया। युवक फतेहपुर और जबकि युवती उन्नाव की रहने वाली है। दोनों की उम्र तकरीबन 33 साल बतायी गई है। होटलकर्मियों को शाम 4 बजे घटना की जानकारी हुई, घटना की जानकारी मिलते ही होटल कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
 
घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही एसीपी कलक्टरगंज आनंद ओझा मय पुलिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को उर्सला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को जानकारी दी। होटल के सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि दोनों शनिवार दोपहर करीब 12 बजे होटल पहुंचे थे, जिसके बाद से कमरा बंद था। एसीपी ने बताया कि मृतक की पहचान फतेहपुर निवासी दिग्विजय सिंह व मृतका की पहचान उन्नाव निवासी शिवांगी तिवारी के रूप में हुई है। आगे की जांच की जा रही है और उसी के अनुसार कार्यवाही होगी।
 
सहायक पुलिस आयुक्त कलेक्टरगंज आनंद कुमार ओझा ने बताया कि आज शाम लगभग 4:30 बजे थाना कलेक्टरगंज क्षेत्र स्थित सूर्या होटल से सूचना प्राप्त हुई कि होटल के एक कमरे में एक युवक एवं एक युवती की तबीयत बिगड़ गई है।
 
सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा दोनों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मौके के निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों द्वारा किसी विषैले पदार्थ का सेवन किया गया है। उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। दोनों शवों का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई प्रचलित है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
 

About The Author

Post Comments

Comments