दो बाइको की आमने सामने  टक्कर में एक बाइक सवार की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

हलिया मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर। हलिया थाना क्षेत्र के हलिया लालगंज सम्पर्क मार्ग बरी गांव में रविवार की देर शाम दो बाइको की आमने सामने टक्कर से एक बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दोनों बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस सेवा से

 

स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा दिखा रहे है। ग्राम प्रधान व सचिव Read More स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा दिखा रहे है। ग्राम प्रधान व सचिव

राजा भैया-भानवी सिंह विवाद के मामले की MP-MLA कोर्ट में ही होगी सुनवाई। Read More राजा भैया-भानवी सिंह विवाद के मामले की MP-MLA कोर्ट में ही होगी सुनवाई।

उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आये जंहा पर चिकित्सक द्वारा हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है। मृतक युवक के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हलिया थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव निवासी 16 वर्षीय सत्य प्रकाश बाइक से अपने रिश्तेदार दिघिया गांव निवासी 17 वर्षीय गोलू के साथ हलिया बाजार से वापस घर लौट रहा था की जैसे ही हलिया लालगंज सम्पर्कमार्ग

पाक्सो एक्ट के वारंटी को बहरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार। Read More पाक्सो एक्ट के वारंटी को बहरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

बरी गांव में पहुंचा की सामने से आ रहे बाइक सवार लालगंज थाना क्षेत्र धोबहा देवघटा गांव निवासी 50 वर्षीय पवन पटेल व 30 वर्षीय रणजीत की बाइक से आमने सामने टक्कर होने से बाइक सवार सत्य प्रकाश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव  ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आये जंहा पर चिकित्सक सत्य प्रकाश को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया

 

जबकि घायल पवन पटेल, रणजीत, गोलू की हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है मृत सत्य प्रकाश दो भाइयों मे छोटा था मौके पर पहुँचे मृत किशोर के परिजन रोने बिलखने लगे इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की दो बाइको की आमने सामने टक्कर होने से बाटइक सवार किशोर की मौत हो गई है दोनों बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें