बिजली की टूटी तार की चपेट में आकर वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलसी

पीएमसीएच रेफर

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरूआ, पटना। धनरूआ थाना क्षेत्र के हुलासचक गांव में शुक्रवार सुबह बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। गांव की 65 वर्षीय सुनीता देवी बिजली की टूटी हुई तार के संपर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धनरूआ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में काफी दिनों से बिजली की तार झुकी हुई और जर्जर अवस्था में थी। शुक्रवार सुबह सुनीता देवी उसी तार के संपर्क में आ गईं, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों सहित ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग नियमित रूप से बिजली बिल की वसूली तो करता है, लेकिन जर्जर तारों और पोलों की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं देता। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तार की खराब स्थिति की जानकारी विभाग को दी गई थी, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई।

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पूरे क्षेत्र में बिजली लाइनों की जांच तथा जर्जर तार-पोलों की तत्काल मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

BJSP जिला अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताया आक्रोश Read More BJSP जिला अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताया आक्रोश

उधर, चिकित्सकों के अनुसार पीड़िता को करंट लगने के साथ-साथ गंभीर रूप से जलने की चोटें आई हैं। पीएमसीएच में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हड़ताल के बीच बाहरी मजदूरों से कचरा उठवाना पड़ा भारी Read More हड़ताल के बीच बाहरी मजदूरों से कचरा उठवाना पड़ा भारी

वहीं, बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच के लिए टीम भेजी जा रही है। विभाग ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार Read More मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार