जंगल में पेड़ से लटका मिला बीए छात्र का शव, पुलिस जांच में जुटि

नेमना के युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता (संवाददाता) 

बीजपुर/सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहा गांव स्थित चेतवा जंगल में एक 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रवेश कुमार वैश्य पुत्र स्वर्गीय गुलाब चंद वैश्य निवासी नेमना के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार परवेश शुक्रवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह रेणुकूट-बीजपुर मार्ग के समीप चेतवा जंगल में उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की, जबकि सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

IMG-20260606-WA0030

प्रयागराज में रोडवेज अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने 8 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ दबोचा। Read More प्रयागराज में रोडवेज अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने 8 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ दबोचा।

मृतक के भाई सर्वेश कुमार वैश्य की तहरीर पर पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। परिजनों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि प्रवेश दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था तथा बीए का छात्र था। पिता का निधन पहले ही हो चुका था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

जनपद में फर्जी अधिवक्ताओं एवं मुंशियों के विरुद्ध सोनभद्र बार एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने संयुक्त  रूप से   चलाया  सघन जांच अभियान Read More जनपद में फर्जी अधिवक्ताओं एवं मुंशियों के विरुद्ध सोनभद्र बार एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से चलाया सघन जांच अभियान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार