फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार के पास हुआ हादसा।

टीजीटी परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थी नीरज सरोज की मौत।

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।

संवाददाता 

फुलपुर/प्रयागराज।

प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में टीजीटी परीक्षा देकर घर लौट रहे एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

साउथ मलाका में एक ही परिवार के चार शव मिलने से सनसनी। Read More साउथ मलाका में एक ही परिवार के चार शव मिलने से सनसनी।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार मृतक की पहचान जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र स्थित पुरनी मछली शहर निवासी नीरज सरोज (35) पुत्र लाल बहादुर सरोज के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नीरज गुरुवार को मोटरसाइकिल से प्रयागराज टीजीटी परीक्षा देने आया था।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पति की झूठी शिकायत पर महिला का फ़ोन नंबर ब्लॉक करने के लिए यूपी पुलिस को फटकारा। Read More इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पति की झूठी शिकायत पर महिला का फ़ोन नंबर ब्लॉक करने के लिए यूपी पुलिस को फटकारा।

परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार के समीप उसकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि नीरज को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घर के बाहर सो रहे ट्रक स्वामी की हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट। Read More घर के बाहर सो रहे ट्रक स्वामी की हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट।

घटना की सूचना मिलते ही फूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेजा। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी प्रयागराज पहुंच गए। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से हादसा होना बताया जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार