रामबाग में किराए के मकान में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग स्थित एक मकान में व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राकेश पटेल (50 वर्ष) निवासी मऊगंज, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश पटेल पिछले करीब 30 वर्षों से न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में जनरेटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। वह रामबाग पेट्रोल पंप के समीप ओमप्रकाश यादव के मकान में परिवार सहित किराए पर रह रहे थे।

सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख Read More सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा, अस्पताल चौकी प्रभारी विनय कुमार दूबे एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है

गोरखपुर: खजनी के छताई पुल पर रहस्यमयी घटना, एक युवती के नदी में कूदने की आशंका ,तलाश जारी Read More गोरखपुर: खजनी के छताई पुल पर रहस्यमयी घटना, एक युवती के नदी में कूदने की आशंका ,तलाश जारी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें