नवीनतम
राजनीति
एच.एन.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रो. दीपक के सम्मान में भावभीनी विदाई।
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट
नैनी, प्रयागराज, हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर (डॉ.) दीपक के एसोसिएट प्रोफेसर पद पर चयनित होकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन विभाग में कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर महाविद्यालय में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. अमित कुमार मिश्र के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने प्रो. दीपक के 18 वर्षों के उल्लेखनीय शैक्षणिक योगदान, विद्यार्थियों के प्रति उनके समर्पण तथा महाविद्यालय के विकास में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका चयन संस्थान के लिए गौरव का विषय है।इसके उपरांत प्रो. महेन्द्र प्रसाद ने प्रो. दीपक के साथ अपने लंबे कार्यानुभव को साझा करते हुए उनके अनुशासन, कार्यनिष्ठा एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार की सराहना की।
प्रो. मंजुलता ने उन्हें एक संवेदनशील शिक्षक एवं उत्कृष्ट सहकर्मी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रो. सुवर्णा सरकार ने प्रो. दीपक के शैक्षणिक नेतृत्व और विद्यार्थियों के बीच उनकी लोकप्रियता का उल्लेख किया। प्रो. सविता ने कहा कि प्रो. दीपक ने सदैव संस्थान के हित को सर्वोपरि रखा। प्रो.भास्कर शुक्ल प्रो. दीपक से संबंधित व्यक्तिगत अनुभव साझा किये एवं उनकी कार्यशैली की सराहना की।डॉ. अर्चना राय ने उनके सहयोगी एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को रेखांकित किया,
जबकि डॉ. निरुपमा ने उनके साथ बिताए गए संस्मरणों को साझा करते हुए उन्हें एक आदर्श शिक्षक बताया। श्री राकेश मिश्रा ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रो. दीपक का व्यवहार सदैव आत्मीय एवं सहयोगपूर्ण रहा है।समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश ने कहा कि प्रो. दीपक की उपलब्धि समूचे महाविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रो. दीपक अपनी प्रतिभा, अनुभव एवं शोधपरक दृष्टि से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी उत्कृष्ट योगदान देंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।अंत में प्रो. दीपक ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय में बिताए गए 18 वर्षों की स्मृतियों को साझा किया।
उन्होंने प्राचार्य, सहकर्मियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एच.एन.बी. महाविद्यालय सदैव उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा रहेगा। उन्होंने सभी के स्नेह एवं सहयोग को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Comments