आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को मिले नियुक्ति पत्र और स्मार्टफोन, महिला एवं डिजिटल सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा।

यमुना सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि दीपक पटेल एवं नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा ने किया वितरण।

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता सरस सिंह 

प्रयागराज। महिला सशक्तिकरण और डिजिटल भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को विकास भवन स्थित यमुना सभागार में नियुक्ति पत्र एवं स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक पटेल तथा अरुण कुमार मिश्रा, नामित पार्षद नगर निगम प्रयागराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा कार्यों के बेहतर संचालन के लिए स्मार्टफोन वितरित किए गए।

समारोह में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि दीपक पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग—माताओं और बच्चों—के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से जुड़े कार्यों में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्हें डिजिटल संसाधनों से जोड़ने से योजनाओं का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी तथा पारदर्शी होगा।

अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में  सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपियों पर ₹35 हजार का इनाम घोषित Read More अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपियों पर ₹35 हजार का इनाम घोषित

इस अवसर पर नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि स्मार्टफोन वितरण से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सरकारी योजनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, लाभार्थियों का डेटा अपडेट करने, पोषण ट्रैकिंग तथा विभिन्न विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी। इससे सेवा वितरण की गुणवत्ता में भी सुधार होगा और लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ अधिक तेजी से पहुंच सकेगा।

सोनभद्र की कवयित्री डॉक्टर रचना तिवारी को मिला विंध्य गौरव सम्मान Read More सोनभद्र की कवयित्री डॉक्टर रचना तिवारी को मिला विंध्य गौरव सम्मान

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव समाज में दिखाई दे रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें अधिक सक्षम बनाया जा रहा है, जिससे बाल विकास एवं पोषण संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी।समारोह के अंत में लाभार्थियों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्मार्टफोन मिलने से उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में काफी सुविधा होगी ।

कचनरवा  बाजार में   बिना लाईसेंस खुले में बिक रहा है माँस मछली, लगा गंदगी का अंबार Read More कचनरवा बाजार में बिना लाईसेंस खुले में बिक रहा है माँस मछली, लगा गंदगी का अंबार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार