फीचर्ड

खजनी पुलिस की सख्ती से थमे भारी वाहनों के पहिए, ग्रामीण मार्गों पर लौटी राहत
सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख
चोपन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 58.75 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अवैध असलहा बरामद
बीजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन सीमा पार छिपे अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य दबोचे, बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल व लाठी-डण्डे आदि बरामद

योगी अंकल, लाइट लगवा दो…”: सड़वा कला के बच्चों की मुख्यमंत्री से गुहार, स्ट्रीट लाइट न होने से बढ़ा खतरा।

PRAYAGRAJ SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 

नैनी, प्रयागराज। नैनी औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा कला में स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर स्थानीय बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील की है। बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुख्यमंत्री से क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग करते हुए कहते नजर आ रहे हैं, “योगी अंकल, लाइट लगवा दो, हम बच्चों की भी सुन लो।”

मामला प्रयागराज नगर निगम के नैनी जोन-5 अंतर्गत वार्ड संख्या 70 के सड़वा कला क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़वा कला तिराहे से लेकर आसपास के रिहायशी इलाकों तक पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। शाम ढलते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़वा के जंगल क्षेत्र में सरस्वती हाइटेक सिटी परियोजना के तहत बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जा रही है।

इसके चलते जंगल में रहने वाले जीव-जंतु, जिनमें सांप, अजगर, बिच्छू, सियार और नीलगाय जैसे वन्य जीव शामिल हैं, अब रिहायशी क्षेत्रों की ओर आने लगे हैं। अंधेरे के कारण इन जीवों का खतरा और बढ़ जाता है।स्थानीय निवासियों के मुताबिक, कई बार जहरीले जीव-जंतु घरों और बाउंड्रीवाल के अंदर तक पहुंच चुके हैं। इसके अलावा क्षेत्र में अंधेरे का फायदा उठाकर आपराधिक घटनाएं होने की भी शिकायतें सामने आई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अभिभावक शाम होने के बाद बच्चों को घरों से बाहर निकलने नहीं देते।लोगों का आरोप है कि स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग को लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को इलाके की स्थिति से अवगत भी कराया, बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है।स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि यदि नगर निगम और संबंधित विभाग स्ट्रीट लाइट लगाने में असमर्थ हैं, तो इसकी जानकारी सार्वजनिक करें ताकि क्षेत्रवासी आपसी सहयोग और चंदा एकत्र कर स्वयं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कर सकें।फिलहाल बच्चों की अपील वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और क्षेत्रवासी उम्मीद जता रहे हैं कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद जल्द ही समस्या का समाधान होगा।

नशे में ड्राइविंग करने तथा हेलमेट व सीट बेल्ट ना लगाने वालों के खिलाफ पुलिस चलायेगी विशेष अभियान Read More नशे में ड्राइविंग करने तथा हेलमेट व सीट बेल्ट ना लगाने वालों के खिलाफ पुलिस चलायेगी विशेष अभियान

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार