पत्रकार लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी - हरिराम चेरो पूर्व विधायक

हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वीं वर्ष पर याद किए गए प्रथम हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तंड "के संस्थापक जुगल किशोर शुक्ल

राजेश तिवारी Picture
Published On

दुद्धी /सोनभद्र-

शनिवार को होटल अथर्व में हिन्दी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जनपद सोनभद्र के पत्रकारों का समागम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिराम चेरों पूर्व लोकप्रिय विधायक / राष्ट्रीय अध्यक्ष चेरों जनजाति महासंघ ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों का आजादी दिलाने में साहित्य की भूमिका से लेकर अब तक गौरवशाली इतिहास है। पत्रकार लोकतंत्र का सच्चा सजक प्रहरी है । जो सरकार के अंग व्यवस्थापिका, कार्यपालिका न्यायपालिका के गलत नीतियों एवं कार्यों का लेखन के माध्यम से हस्तक्षेप कर आईना दिखाने का काम के साथ-साथ सरकार को बुलंदियों तक पहुंचाने और उसे अर्श सें फर्श पर लाने का कार्य करती है।

IMG-20260530-WA0093

कलमकारों के संकलन को देश दुनिया देंखतीं है जिसमें प्रदर्शित जरूरी है। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रामजीत यादव ने कहाँ की 30 मई सन 1826 में उदंत मार्तंड नामक प्रथम हिंदी समाचार पत्र के संस्थापक जुगल किशोर शुक्ल द्वारा कोलकाता में के 500 प्रति सें साप्ताहिक पत्रिका का संपादन किया जो 150 वर्षों तक ही चला अर्थात दीर्घकालीन नहीं रहा परन्तु उसकी लौ आज विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से जल रही है।

पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के लिए वार्षिक ई-केवाईसी अनिवार्य Read More पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के लिए वार्षिक ई-केवाईसी अनिवार्य

जिसे 19वीं शताब्दी में विभिन्न महान विभूतियां द्वारा विभिन्न क्षेत्रों सामाजिक धार्मिक साहित्य संपादन के कलम के क्रांतिकारीयों द्वारा नवजागरण, जाति प्रथा, बाल विवाह, बाल शोषण, सती प्रथा आदि का अंत से लेकर हिंदी साहित्य के सन 1850 में भारतेंदु हरिश्चंद्र,पंडित प्रताप नारायण मिश्र आदि सें लेकर ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय आदि ने महति भूमिका निभाई। बनवासी सेवा आश्रम की मंत्री सुभा प्रेम ने एक तरफ अंधाधुन औद्योगिकरण और दूसरी तरफ पर्यावरण का कार्य पर व्यंग के साथ प्रकृति के स्वरूप और दोहन पर चिंता व्यक्त करते हुए सोनभद्र के पत्रकारों को पर्यावरण संरक्षण के कर्तव्यों का बोध कराया। शरीर का विकास का स्तर वाराणसी से भी पर्यावरण के मामले में सोनभद्र खतरनाक स्तर पर जो गंभीर चिंता का विषय हैं।

हिण्डालको कर्मचारी रवि सिंह का भव्य सम्मान, विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया भारत का मान Read More हिण्डालको कर्मचारी रवि सिंह का भव्य सम्मान, विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया भारत का मान

साहित्यकार सामाजिक चिंतक डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने कहा पत्रकारिता कोई सामान्य व्यक्तित्व का कार्य नहीं अभी तो एक अंदर का आंदोलन व्यक्तित्व ही पत्रकारिता कर सकता है, आंदोलन मन में नहीं तो पत्रकारिता सही मायने में नहीं की जा सकती। पत्रकारिता की काँटों भरी राह में निष्पक्ष पत्रकारिता की डगर कठिन है। वरिष्ठ पत्रकार ख्वाजा खान ने कहा पत्रकारिता जटिल और कठिन कार्य है जिसमें आपसी मतभेदों को भूलना होगा. पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार ने जहाँ सरकार के कार्यों में निष्पक्ष लेखन द्वारा हस्तक्षेप कर पारदर्शी और जवाब देही सरकार का दबाव सराहनी एवं जनहित में पत्रकारों की बात कहीं तों सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामलोचन तिवारी व रामेश्वर प्रसाद राय जहाँ दुद्धी स्टेट के इतिहास से लेकर रानी विक्टोरिया, गन्डेविया एक्ट आदि पर जानकारी व स्वर्गीय प्रेम भाई के द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की गई।

पत्रकारिता दिवस के अवसर पर भदपुरा ब्लॉक प्रमुख खंड विकास अधिकारी पत्रकारों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी  Read More पत्रकारिता दिवस के अवसर पर भदपुरा ब्लॉक प्रमुख खंड विकास अधिकारी पत्रकारों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक रविंद्र जायसवाल ने कहा "दुद्धी देहातों का शहर हैं बाहरी लोगों का माफियाराज, गुटबाजी, एक दूसरे के उपेक्षा आदि पर तंज कसते हुए भ्रष्टाचार, सिंडिकेट पर लेखन द्वारा करार चोट का आहृवाहन किया। वहीं रामपाल जौहरी एडवोकेट ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए प्रथम प्रकाशन हिंदी और ब्रजभाषा में हुआ पत्रकारता बहुत ही सराहनीय कार्य हैं परंतु एक लेखक सरकारी महकमा पर तंज कसता हैं तों दूसरा टिप्पणी करता है जो ठीक नहीं।वहीं सुरेंद्र अग्रहरि ने कहा कि समाचार संकलन में शुद्धता पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है जिससे आने वाली पीढ़ी सही ज्ञानार्जन कर सके।

वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार के पत्रकारिता जीवन की मुक्त कंठ से कई वक्ताओं ने प्रशंसा किया। हिंदी पत्रकारिता दिवस की तहसीलदार अंजनि गुप्ता द्वारा शुभकामनाएं ज्ञापित की गई। संचालन पत्रकार जगत नारायण विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर अजीत पांडे, चंद्रशेखर पांडे अरुण पांडे, प्रमोद कुमार, देवेश मोहन,जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी प्रभात कुमार, मदन तिवारी, भीम जायसवाल, अशोक दुबे, राफे खा, सेराज खा, राजीव मिश्रा, नीतीश कुमार, समर जायसवाल विनोद कुमार, विवेक कुमार आदि सैकड़ो पत्रकार मौके पर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं पत्रकारों का सम्मान आयोजक मंडल द्वारा किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें