नवीनतम
फीचर्ड
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सर्किल क्षेत्रान्तर्गत थानों के पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक की गई आयोजित
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
शुक्रवार दिनांक 29.05.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा अपने सर्किल क्षेत्रान्तर्गत थानों के पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य न्यायालय में विचाराधीन एवं लंबित प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण, अभियोजन कार्यवाही को सुदृढ़ करने तथा अपराधियों को शीघ्र दंडित कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा।
बैठक के दौरान ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत चिन्हित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पैरोकार अपने-अपने थानों से संबंधित लंबित मामलों में समयबद्ध रूप से साक्ष्यों का संकलन, गवाहों की उपस्थिति एवं न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करें, जिससे अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाई जा सके।
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा टॉप-10 अपराधियों, गैंगस्टर एक्ट एवं अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही न्यायालय में विचाराधीन मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा अभियोजन कार्य में पुलिस एवं अभियोजन विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। बैठक में समस्त पैरोकारों को अपने अभिलेख अद्यतन रखने एवं प्रत्येक प्रकरण की प्रगति से उच्चाधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराते रहने हेतु निर्देशित किया गया।


Comments