जुबेर से अजय बनकर धोखे से बनाया युवती को अपने हवस का शिकार

शादी का झांसा देकर ले गया और शारीरिक संबंध बनाया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के थाना सोनहा अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है कि आरोपी अपने धर्म की पहचान छुपा कर प्यार करने का नाटक किया शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया स्थानीय थाना ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 
पिडता ने प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि जुबेर अहमद पुत्र तौहिद अहमद निवासी ग्राम मसकनवा थाना स्वामीनारायण छपिया जनपद गोंडा का रहने वाला है जो पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का बाप है और उसने अपना नाम अजय हिंदू बनकर फोन पर शादी करने कि बात कहने लगा 2024 में उत्तराखंड हरिद्वार में शादी का झांसा देकर ले गया और शारीरिक संबंध बनाया।
 
पीडीत युवती बीेेए की पढ़ाई करने के बाद हरिद्वार उत्तराखंड में किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी पिता बनारस में धागा कंपनी में मजदूरी करते हैं आरोपी जुबेर से काम के सिलसिले में मुलाकात हुई थी मुलाकात के दौरान पीड़िता के पिता द्वारा अपने घर का मोबाइल नंबर आरोपी जुबेर को दे दिया था दिए गए मोबाइल नंबर पर पीड़िता से जुबेर बातचीत करने लगा बातचीत के दौरान अपना नाम अजय बताया और शादी की बात करने लगा जब पीड़िता को इस बात की जानकारी हुई कि आरोपी अजय नहीं बल्कि जुबेर है और पहले से शादीशुदा है तीन बच्चों का बाप है ऐसे में पीड़िता ने स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत कराया आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने 24 घंटे में कर लिया अब न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार