सीबीएसई कक्षा 10 सामाजिक विषय की परीक्षा सकुशल संपन्न

सीबीएसई कक्षा-10 सामाजिक विज्ञान की आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

प्रतापगढ़। सीबीएसई कक्षा-10 सामाजिक विज्ञान की आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई। आयोजित परीक्षा में जनपद 4 केंद्रों न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रतापगढ़, संस्कार ग्लोबल स्कूल टेऊंगा प्रतापगढ़ ,आइंस्टीन पब्लिक स्कूल लालगंज एवं जमुना मालती गुरुकुलम पब्लिक स्कूल कालाकांकर पर  478 में से कुल 418 छात्र शामिल हुए जबकि 60 छात्र अनुपस्थित रहे।सिटी कोऑर्डिनेटर सीबीएसई तथा प्रिंसिपल न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल विपिन कुमार सोनी के अनुसार सभी केंद्रों पर सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार कड़ी निगरानी में तथा पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में परीक्षा कराई गई। केंद्र व्यवस्थापकों के अनुसार परीक्षा के दौरान कोई भी अनुचित साधन का प्रयोग नहीं पाया गया। चेयरपर्सन डॉक्टर शाहिदा ने बताया कि इसी के साथ कक्षा 10 वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का समापन हो गया।
प्रतापगढ़ समाचार बोर्ड परीक्षा अपडेट प्रतापगढ़ शिक्षा समाचार उत्तर प्रदेश शिक्षा समाचार परीक्षा केंद्र परीक्षा व्यवस्था सीबीएसई परीक्षा कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान परीक्षा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल संस्कार ग्लोबल स्कूल टेऊंगा आइंस्टीन पब्लिक स्कूल लालगंज जमुना मालती गुरुकुलम पब्लिक स्कूल कालाकांकर सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार सोनी बोर्ड परीक्षा संपन्न छात्र अनुपस्थित परीक्षा में कड़ी निगरानी सीबीएसई दिशा निर्देश सामाजिक विज्ञान पेपर परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न सीबीएसई कक्षा 10 डॉक्टर शाहिदा छात्र परीक्षा स्कूल समाचार

About The Author

Post Comments

Comments