कुशीनगर : एडीएम ने रेल परियोजना प्रभावित किसानों के साथ की बैठक

किसानों ने तहसील प्रशासन पर लगाया परेशान करने का आरोप

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 

 

 

ब्यूरो प्रमुख प्रमोद रौनियार

बकरीद से पहले करेली की बदहाल सड़कों  को लेकर AIMIM ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन।। Read More बकरीद से पहले करेली की बदहाल सड़कों को लेकर AIMIM ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन।।

कुशीनगर। पडरौना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत माघी कोठिलवा पंचायत भवन पर गुरुवार को द्वारा छितौनी–तमकुही रोड नई रेल लाइन परियोजना से प्रभावित किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम (जे) गुलाब सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे परियोजना से प्रभावित किसान अपने जरूरी अभिलेख तैयार कराकर अपनी फाइल सीधे बनवाएं।

सागोबांध होम्योपैथिक चिकित्सालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद, दोनों हॉस्पिटल एक ही कैंपस में संचालित Read More सागोबांध होम्योपैथिक चिकित्सालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद, दोनों हॉस्पिटल एक ही कैंपस में संचालित

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कार्य करवाने के नाम पर अतिरिक्त पैसे की मांग करता है तो ऐसे दलालों से सावधान रहें। किसान सीधे लेखपाल, कानूनगो एवं तहसीलदार से संपर्क करें। यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो अपना नंबर उपलब्ध करवाएं या सीधे संपर्क करें, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जा सके।

गैसड़ी पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार Read More गैसड़ी पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

बैठक में ग्राम प्रधान माघी कोठिलवा गोबरी चौहान, गया चौहान, रामकिशन सहनी, जगतनारायण गोड, कलावती देवी, विक्रम सहनी, सुखल चौहान, श्याम सुंदर चौहान, श्रीपूजन चौहान, रामायण चौहान, लालजी चौहान, ध्रुब चौहान, वर्मा चौहान, शर्मा चौहान, रुदल यादव, रामअवध सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

जटहां बाजार के प्रभावित किसान प्रमोद कुमार गुप्ता, कमलेश यादव सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि पडरौना तहसील के लेखपाल और कानूनगो द्वारा फाइल सीन की जा रही है, लेकिन तहसीलदार अभिषेक पांडेय यह कहते हुए फाइल लौटा दे रहे हैं कि अभी जमीन का सर्वे होना बाकी है। किसानों का आरोप है कि इस प्रकार उन्हें गुमराह कर भुगतान पाने में अनावश्यक रूप से भटकाया जा रहा है।

वहीं खड्डा तहसील क्षेत्र के कटाई भरपुरवा के लेखपाल बाकेलाल ने बताया कि किसानों की लगभग 100 फाइलें एसएलओ कार्यालय देवरिया में जमा हो चुकी हैं। किसानों का कहना है कि पडरौना तहसील प्रशासन द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है, जिससे परियोजना प्रभावित लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

 

 

 

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार