नवीनतम
फीचर्ड
भ्रमणशील रहकर डीएम ने लेखपाल भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
अम्बेडकरनगर।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। जनपद 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं सूचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों यथा राजकीय इंटर कॉलेज, अकबरपुर एवं राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा एवं परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासन एवं आयोग के मंशानुरूप परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह उपस्थित रहे।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि जनपद के सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि पंजीकृत कुल 5496 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4670 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 826 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सुचितापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु नामित मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमणशील रहे तथा सभी केंद्रों की सतत निगरानी की गई।


Comments