दो माह से मानदेय न मिलने पर संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार
दो माह से मानदेय न मिलने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को सीएचसी परिसर में सांकेतिक कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शासन और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।
तिलहर (शाहजहांपुर)। दो माह से मानदेय न मिलने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को सीएचसी परिसर में सांकेतिक कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शासन और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रहे तीन दिवसीय सांकेतिक कार्य बहिष्कार के तहत सुबह करीब 10 बजे कर्मचारी सीएचसी परिसर में एकत्र हुए। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार और मंत्री सचिन गुप्ता के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बकाया मानदेय भुगतान की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट गहरा गया है।
परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि लगातार स्वास्थ्य सेवाएं देने के बावजूद उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। संविदा कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान डॉ. अभिषेक जौहरी, प्रियंका यादव, संगीता, शिवानी, मीनू समेत बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग शाहजहांपुर स्वास्थ्य सेवाएं संविदा कर्मचारी तिलहर आर्थिक संकट शाहजहांपुर समाचार प्रमोद कुमार कर्मचारी आंदोलन एनएचएम कर्मचारी प्रदर्शन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्य बहिष्कार सीएचसी तिलहर मानदेय भुगतान काली पट्टी बांधकर विरोध सचिन गुप्ता डॉ अभिषेक जौहरी प्रियंका यादव संगीता शिवानी मीनू संविदा कर्मचारी संघ बकाया मानदेय उत्तर प्रदेश एनएचएम


Comments