अजहरुद्दीन हत्याकांड में चार आरोपियों ने किया सरेंडर।
क्षेत्र में हुए अजहरुद्दीन हत्याकांड मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बृजेश, अरविंद समेत चार लोगों ने रविवार देर रात झूंसी थाने में सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही एसओजी टीम चारों आरोपियों को अपने साथ नैनी ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी कोतवाली
क्षेत्र में हुए अजहरुद्दीन हत्याकांड मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बृजेश, अरविंद समेत चार लोगों ने रविवार देर रात झूंसी थाने में सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही एसओजी टीम चारों आरोपियों को अपने साथ नैनी ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।बताया जा रहा है कि नैनी थाना क्षेत्र के मड़ौका रोड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में रविवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान अजहरुद्दीन को गोली मार दी गई।
वारदात के बाद आरोपी कार से फरार हो गए थे।घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बृजेश नाम का युवक अपने साथ अरविंद, प्रिंस और उपेंद्र के अतरसुइया थाने में सरेंडर करने की बात कहता नजर आया। हालांकि पुलिस जब तक वहां पहुंची, आरोपी चकमा देकर फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस ने पूरी रात संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
अगले दिन सोमवार को चारों आरोपी झूंसी थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिए।महेवा पूरब पट्टी निवासी 38 वर्षीय अजहरुद्दीन पुत्र बदरुद्दीन उर्फ बुद्धु प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। परिजनों के मुताबिक रविवार दोपहर वह घर से निकला था। करीब डेढ़ घंटे बाद परिवार को सूचना मिली कि उसे गोली मार दी गई है।
परिजन जब मड़ौका रोड स्थित लगन बिहार गेस्ट हाउस के पास महेवा निवासी अरविंद भारती के कार्यालय पहुंचे, तब तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी।पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चार लोग कार से भागते दिखाई दिए। मौके से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में जमीन के विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।
वायरल वीडियो नैनी कोतवाली नैनी समाचार सीसीटीवी फुटेज प्रयागराज क्राइम न्यूज गोली मारकर हत्या प्रयागराज पुलिस झूंसी थाना प्रयागराज ताजा खबर जमीन विवाद हत्या प्रयागराज ब्रेकिंग न्यूज तमंचा बरामद प्रयागराज अपराध समाचार नैनी हत्याकांड अजहरुद्दीन मर्डर केस बृजेश सरेंडर अरविंद सरेंडर एसओजी टीम प्रयागराज प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड मड़ौका रोड नैनी अतरसुइया थाना हत्या के आरोपी गिरफ्तार जमीन विवाद मामला महेवा पूरब पट्टी पुलिस पूछताछ


Comments